फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वयंसेविकाओं ने प्राथमिक चिकित्सा का लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के खरखौदा के कन्या महाविद्यालय में स्वयंसेविकाओं को प्राथमिक चिकित्सा की जानकार
विज्ञापन
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो की ओर से चल रहे एनएसएस शिविर के तहत छात्राओं ने सुबह योगाभ्यास कर जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद गणित विभाग की सहायक प्रोफेसर डाॅ. शालिनी ने स्वच्छता अभियान में युवाओं का योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। प्राचार्य डाॅ. प्रमिला ने स्वयंसेविकाओं को पाठ्य सामग्री वितरित कर गांव आनंदपुर के लिए रवाना किया। छात्राओं ने गांव में प्लास्टिक निषेध पर रैली निकाल ग्रामीणों को जागरूक किया। गीता विद्या मंदिर कन्या महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डाॅ. रुचिका ने व्याख्यान दिया। धर्मवीर दहिया ने प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें