फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: होली के गीतों पर छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियों से मचाया धमाल

विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित होली महोत्सव व होली मेला कार्यक्रम में वि
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को ''होली महोत्सव व होली-मेला'' का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल व उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल ने कार्यक्रम का शुभारंभ श्लोकोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन नीतू सांगवान ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. विपाशा अग्रवाल ने कहा कि महिला दिवस एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि उन प्रेरणादायक महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव है, जिन्होंने समाज में बदलाव लाया है। उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल ने होली के माध्यम से नवीन ऊर्जा और खुशियों की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में छात्राओं और महिला उद्यमियों की तरफ से स्टॉल्स में साड़ियां, गहने, हस्तनिर्मित वस्तुएं, बैग्स व स्वादिष्ट व्यंजन प्रदर्शित किए गए। इसके बाद छात्राओं की तरफ से होली के गीतों पर नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभाशाली छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां देकर रंग जमाया। निर्णायक मंडल में कोमल, सरिता, सविता रही। एनसीसी कैडेट्स ने महिला सशक्तिकरण पर शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए।
कॉलेज प्राचार्य ने प्रतिभागियों, आयोजकों व दर्शकों का धन्यवाद किया। नीतू अग्रवाल, ललिता मित्तल, शालू मित्तल, निधि जैन व राजेश अग्रवाल का पौधा भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के यह रहे परिणाम
एकल नृत्य : बीए प्रथम वर्ष की साक्षी पहले, बीए द्वितीय वर्ष की निधि दूसरे व बीबीए प्रथम वर्ष की निधि तीसरे स्थान पर रही।
समूह नृत्य :
बीए तृतीय वर्ष की विनीता व मुस्कान ने पहला, बीए तृतीय वर्ष की मानसी व मानसी द्वितीय रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें