फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वयंसेविकाओं ने पौधरोपण कर किया श्रमदान

Sat, 01 Nov 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के गांव भठगांव में जागरूकता ​शिविर में पौधरोपण अ​भियान के दौरान मौजूद टीकाराम क
विज्ञापन
सोनीपत। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती व हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में टीकाराम कन्या महाविद्यालय की एनएसएस की इकाइयों ने गांव भठगांव में जागरूकता शिविर लगाया गया। प्राचार्य गीता ने स्वयंसेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने ट्री-मैन देवेंद्र सूरा की देखरेख में भठगांव के ऑक्सीजन बाग में 30 से अधिक पौधे रोपे। शिविर में 200 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। सरपंच सविता देवी ने स्वयंसेविकाओं के प्रयास व स्वैच्छिक श्रमदान की सराहना की। शिविर की संयोजक व कार्यक्रम अधिकारी दीपशिखा व डाॅ. आशा रानी ने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। शिविर में डॉ. हेमलता, डॉ. उपासना, पूनम, डॉ. कविता, मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें