फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस मनाया

Tue, 27 Aug 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सेक्टर-14 स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर में विहिप के स्थापना दिवस पर भारत माता के चित्र पर नमन कर
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार देर शाम विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वधर्म दिवाकर राष्ट्रसंत सूरीश्वर निराले बाबा का सानिध्य रहा। निराले बाबा ने लोगों से आग्रह किया कि मतदान के समय वह स्वार्थ न देख राष्ट्र का विचार ही करें।
विज्ञापन

विहिप के जिला मंत्री नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि हिंदू समाज की सेवा, सुरक्षा, संस्कार उत्कर्ष के लिए 1964 में विहिप की स्थापना हुई। उन्होंने विहिप के श्रीराम सेतु आंदोलन व श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति में सक्रियता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कृष्ण सैनी व विनेश सैनी ने शिरकत की।
दुर्गा वाहिनी ने तलवार चलाने का प्रदर्शन किया व भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन गर्ग ने की। कार्यक्रम में विभाग मंत्री सुभाष गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रेम खुराना, जिला सह मंत्री रवि कुमार, नगर मंत्री सुरेंद्र, मनमोहन मिश्रा, विनोद राठौर व जिला सोशल मीडिया प्रमुख राकेश रोहिल्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें