सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की बीएससी बायोटेक्नोलॉजी तृतीय वर्ष की छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से घोषित परीक्षा परिणामों में कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किए हैं।
मेरिट सूची में विनीशा ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि माही ने द्वितीय, सुअंश ने चौथा स्थान, उर्वशी ने पांचवां और नीशु ने छठा स्थान हासिल किया। इसके अलावा अनु ने आठवां तथा नीतिज्ञा ने 19वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
घोषित परिणामों के अनुसार, विश्वविद्यालय की टॉप 20 मेरिट सूची में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की 7 छात्राएं शामिल हैं। जीवीएम संस्था व कॉलेज के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी एवं प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने इस उपलब्धि पर छात्राओं को बधाई देते हुए उनके कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन की सराहना की।
विभागाध्यक्ष डाॅ. प्रगति जमदग्नि, सहायक प्राध्यापक डाॅ. सविता एवं कुसुम ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।