फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़ी में ठेका नहीं खुलने देंगे ग्रामीण, जताया विरोध

Sat, 27 May 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गांव बड़ी में शराब का ठेका खोलने का विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी के ग्रामीणों ने गांव में शराब का ठेका खोलने पर विरोध जताया। ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि गांव के रिहायशी क्षेत्र में ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा। यदि प्रशासन की ओर से गांव में ठेका खुलवाया गया तो वह उसके सामने धरना देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रदीप, रामसिंह व दीपक का कहना है कि बड़ी-गन्नौर रोड पर हर बार शराब का ठेका खोल दिया जाता है। जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है। शराब पीने के बाद लोग हुड़दंग और गाली-गलौज करते हैं। कई बार उनका आपस में झगड़ा भी हो जाता है। गांव की बहू-बेटियों काे मजबूरीवश ठेके के सामने से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अब शराब के ठेके का समय पूरा हो चुका है। फिर से ठेका खोलने के लिए जगह निर्धारित की जाएगी। उन्होंने आबकारी विभाग से मांग की है कि इस बार गांव में ठेका खुलवाने की बजाय बाहर बिना आबादी वाले क्षेत्र में खुलवाया जाए। जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों ने चेताया कि इसके बाद भी अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर राहुल, गुलशन, सतपाल व राममेहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें