फोटो : सोनीपत के गांव बड़वासनी में बंदरों को भगाने के लिए डंडे लेकर खुद मोर्चा संभाले हुए ग्राम
सोनीपत। गांव बड़वासनी में बंदरों के आतंक से बचने के लिए खुद ग्रामीणों ने डंडे लेकर मोर्चा संभाल लिया है। अभी तक बंदर 20 से ज्यादा ग्रामीणों को काट चुके हैं। ग्रामीण डंडे लेकर चौकीदारी करने के लिए मजबूर हैं।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया जाएगा। अगर उन्हें कई सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया जाता तो ग्रामीण परेशान न होते। इस दौरान प्रदीप, वीरेंद्र, अनिल, राजपाल, सत्यवान, बाबू, राजपाल, कंवर सिंह, अजीत सिंह, भीम, मनजीत, मुकेश, कलावती भी मौजूद रहे। संवाद