फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मलिकपुर में ग्रामीणों ने विधायक के सामने रखी बाईपास की मांग

Mon, 09 Dec 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव मलिकपुर में कार्यक्रम के दौरान विधायक कृष्णा गहलावत के साथ मौजूद ग्रामीण। स्रोत: - फोटो : सोनीपत के गांव मलिकपुर में कार्यक्रम के दौरान विधायक कृष्णा गहलावत के साथ मौजूद ग्रामीण। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
विधायक कृष्णा गहलावत रविवार को गांव नाहरी व मलिकपुर में धन्यवादी दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जारी संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार पहले दिन से ही लगी हुई है। लोगों से किए वादे पूरे करने को सरकार तत्पर है।
विज्ञापन

मलिकपुर में ग्रामीणों ने विधायक के सामने बाईपास बनवाने, पशु अस्पताल बनवाने, खेतों के रास्ते पक्के करवाने और गांव में बैंक खुलवाने समेत कई मांगें रखीं। विधायक कृष्णा गहलावत ने ग्रामीणों को उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। वहीं, नाहरी गांव के ग्रामीणों ने विधायक को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से की घोषणाओं को पूरा कराने की मांग की। गांव मलिकपुर में विकी सरपंच, रामनिवास त्यागी, अनीश त्यागी, सुरेश मास्टर, राजू त्यागी, सोमेंद्र, सतेंद्र त्यागी, मोहन आदि मौजूद रहे। वहीं, नाहरी में ग्रामीणों ने विधायक को मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि 18 अगस्त 2021 के गांव में ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया के स्वागत के दौरान कई घोषणा की गई थी। अब तक यह फाइलों में दबी हुई है। घोषणाओं में गांव में कुश्ती के लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण, दादा शंभू तालाब का सुंदरीकरण, अमृत सरोवर के तहत तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है। उनकी मांग है कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जाए। विधायक कृष्णा गहलावत ने अधिकारियों से बात कर मांगों का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जसपाल खेवड़ा, वेदपाल शास्त्री, गांव की सरपंच वर्षा रानी व पूजा रानी, पदम नाहरी, सुकेश देवी, कुलदीप ठेकेदार, नवाब, पवन नाहरी, महेश, आशीष मास्टर, प्रीतम, मुकेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, राहुल दहिया, पूर्व सरपंच महेश पंडित, बिजली निगम के उपमंडल अभियंता सतीश गोयत, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र आर्य व शिवरत्न भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें