फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली आपूर्ति न होने से परेशान ग्रामीणों ने दिया धरना

Tue, 02 Apr 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बिजली आपूर्ति न होने से परेशान गांव नाहरी के ग्रामीणों ने सोमवार को कुंडली स्थित बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव की कॉलोनी में ट्रांसफार्मर की मांग की।
ग्रामीण छोटे लाल यादव, सिंधु मिश्रा ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर के नजदीक नाहरी गांव की जमीन पर कॉलोनी बसी हुई है। वर्ष 2019 में मीटर लगाए गए थे लेकिन बिजली नहीं मिल रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली न आने के बावजूद लोगों के पास हजारों रुपये की राशि के बिल लगातार आ रहे है। उन्होंने कहा कि अगस्त 2023 में कॉलोनी को सरकार ने वैध कर दिया था, लेकिन उसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। कॉलोनी से 500 मीटर दूरी पर एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड होने की वजह से लगातार बिजली बाधित रहती है। कई कई दिन तक कॉलोनीवासियों को बिना बिजली के रहना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

धरने पर किसान सभा के वरिष्ठ नेता श्रद्धानंद सोलंकी, सीटू की जिला उप प्रधान सुनीता, सीटू जिला सह सचिव पूनम, पम्मी व सुमन भी पहुंचे। साथ ही एलान किया कि जब तक कॉलोनी में बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू नहीं की जाएगी। उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


वर्जन
नाहरी गांव के पास वैध कॉलोनी में दो ट्रांसफार्मर रखे जाने हैं। इसका एस्टीमेट बनाकर अधीक्षण अभियंता के पास भेजा गया है। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता से फाइल मंजूर होने के बाद कॉलोनी में 10 दिन में 100-100केवी के दो ट्रांसफार्मर रखवा दिए जाएंगे।-सतीश गोयत, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें