फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीणों ने मोहाना टोल प्लाजा का किया विरोध, टोल माफी की उठाई मांग

Mon, 20 Oct 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत के गांव मोहाना के पास एनएच-352ए पर शुरू हुए टोल प्लाजा पर पहुंचकर विरोध करते ग्
विज्ञापन
सोनीपत। ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352 ए पर मोहाना गांव के पास चालू किए गए टोल प्लाजा पर विभिन्न गांवों के लोगों ने पहुंचकर विरोध किया। ग्रामीणों ने 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों को टोल माफ करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी वाहन चालकों से निर्धारित दर से अधिक टोल वसूला। इस दौरान वाहन चालकों की टोल कर्मियों से कई बार बहस भी हुई लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी। बड़वासनी के पास 600 मीटर एलिवेटेड का निर्माण अभी भी अधूरा है मगर टोल टैक्स की अभी से वसूली शुरू हो गई है।

गांव नैना ततारपुर, मोहाना, जाजी, गुहणा, तिहाड़ खुर्द, जौली, लाठ के ग्रामीण रविवार को टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से चालू किए गए टोल प्लाजा को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गांवों के वाहन चालकों का टोल टैक्स पूरी तरह से माफ करने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि टोल माफ न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले से बाहर दूसरी जगह जाने के लिए हर मार्ग पर टोल लगा दिए गए है।
जिले में छह स्थानों पर टोल वसूला जा रहा है। मोहाना में एनएचएआई की तरफ से वहां पर टोल राशि की सूची भी चस्पा नहीं की गई है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दिसंबर के अंत तक हाईवे निर्माण पूरा होने की उम्मीद
एनएचएआई ने करीब पांच साल पहले सोनीपत-जींद ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352ए का निर्माण शुरू किया था। यह हाईवे मुरथल जीटी रोड (एनएच-44) से शुरू होकर सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक गया है। पहले चरण में गोहाना से जींद तक हाईवे का निर्माण पूरा हो चुका है। नेशनल हाईवे-352ए के दूसरे चरण का निर्माण दिसंबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। हाईवे का निर्माण 799 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।
एलिवेटेड हाईवे का काम अब तक अधूरा

गांव बड़वासनी के पास एनएच-352ए के हिस्से में एलिवेटेड हाईवे का निर्माण जारी है। 600 मीटर दूरी तक 26 पिलरों पर एलिवेटेड हाईवे का निर्माण चल रहा है। उसके बावजूद टोल वसूली शुरू कर दी गई है। एनएचएआई की ओर से पश्चिमी यमुना नहर पर गार्डर लॉन्च करने की बात कही गई है। एनएचएआई ने दावा किया कि अगले दो माह में निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। एलिवेटेड हाईवे बनने के बाद वाहन चालकों को बड़वासनी गांव के अंदर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह मार्ग एनएच-352ए और एनएच-334पी को आपस में कनेक्ट करेगा। एनएच-334पी दिल्ली के तीसरे रिंग रोड यूईआर-2 से जुड़ा हुआ है।

सोनीपत-गोहाना के बीच एनएच-352ए पर शुरू हुए टोल प्लाजा को लेकर विरोध नहीं करना चाहिए। नियमों के अनुसार टोल वसूला जाएगा। टोल वसूलने वाली एजेंसी को आदेश दिए गए है कि सभी सुविधा तुरंत मुहैया कराए। फास्टैग सिस्टम को चालू करवा दिया गया है। -जगभूषण शर्मा, परियाेजना निदेशक, एनएचएआई।

फोटो 17: सोनीपत के गांव मोहाना के पास एनएच-352ए पर शुरू हुए टोल प्लाजा पर पहुंचकर विरोध करते ग्

फोटो 17: सोनीपत के गांव मोहाना के पास एनएच-352ए पर शुरू हुए टोल प्लाजा पर पहुंचकर विरोध करते ग्

फोटो 17: सोनीपत के गांव मोहाना के पास एनएच-352ए पर शुरू हुए टोल प्लाजा पर पहुंचकर विरोध करते ग्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें