सोनीपत। गांव किलहड़द के पास माहरा रोड पर बनाए गए रेलवे अंडरपास में दो दिन से पानी भरा होने के कारण नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद आम आदमी को परेशानी हो रही है। अंडरपास से पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। जिले में जितने भी अंडर पास बने हुए हैं सभी में पानी निकासी का प्रबंध नहीं होने से पानी भरा हुआ है।
वह कई बार शिकायत कर चुके हैं मगर प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उनकी मांग है कि जल्द अंडरपास से पानी निकासी का प्रबंध किया जाए। इस दौरान संदीप, प्रदीप, रमेश, सुरेश, कुलदीप, सतबीर, राजेश, योगेंद्र भी उपस्थित रहे।