फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नकदी की किल्लत पर ग्रामीण ने पीएनबी के बाहर किया प्रदर्शन

Thu, 07 May 2026 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के कथूरा में पीएनबी बैंक के बाहर नगदी की कमी को लेकर प्रदर्शन करते कथूरा, छिछड़ाना व भंड
विज्ञापन
गोहाना। गांव कथुरा में नकदी संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में कथुरा, छिछड़ाना और भंडेरी गांव के ग्रामीणों ने पीएनबी के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधन और केंद्र सरकार से समस्या के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले 10 से 15 दिनों से लगातार बैंक के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें नकदी नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि कथुरा में तीन बैंक होने के बावजूद किसी भी बैंक में 500 रुपये तक के नोट उपलब्ध नहीं हैं।
जब इस संबंध में ग्रामीणों ने पीएनबी बैंक मैनेजर से बात की तो उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ महीने से आरबीआई की ओर से बैंकों को पर्याप्त नकदी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि करेंसी चेस्ट में भी तय मात्रा में रिजर्व पैसा नहीं है। बार-बार डिमांड भेजने के बावजूद कैश नहीं आ रहा।
विज्ञापन

इस जवाब से नाराज ग्रामीणों ने बैंक के बाहर ही प्रदर्शन तेज कर दिया और चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर नकदी की व्यवस्था नहीं की गई तो बैंक को ताला जड़ दिया जाएगा। साथ ही प्रदेशभर के बैंकों के सामने धरना प्रदर्शन शुरू करने की भी चेतावनी दी गई।
ग्रामीणों ने साफ कहा कि इसके लिए बैंक अधिकारी और केंद्र सरकार जिम्मेदार होंगे। प्रदर्शन के दौरान सत्यवान नरवाल, सुनील नवल, उम्मीद मलिक, राजू रानी, सुनील शर्मा, आनंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें