संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव खानपुर कलां में विकास के दावों के बीच बुनियादी सुविधाओं की बदहाली साफ नजर आ रही है। टूटी सड़कें, जलभराव और अव्यवस्था के कारण ग्रामीणों का जीवन मुश्किल हो गया है। सबसे गंभीर स्थिति गोहाना से खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क की है। यह करीब एक दशक से जर्जर हालत में है।
यह सड़क मरीजों के लिए जीवन रेखा मानी जाती है लेकिन जगह-जगह बने गड्ढों के कारण एंबुलेंस की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। इससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता और उनकी परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने कई बार सड़क के निर्माण की मांग उठाई लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
वहीं, पानीपत की ओर से आने वाले मार्ग पर शामाड़ी मोड़ से बजाना मोड़ तक की फिरनी भी बड़ी समस्या बनी हुई है। इस रास्ते पर अवैध कब्जों के कारण लगभग 50 फीट चौड़ा रास्ता संकरा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि बड़े वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है। बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है।
गांव की आंतरिक गलियों की हालत भी चिंताजनक है। अधिकांश स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर जमा रहता है जिससे सड़केंस बार-बार टूट जाती हैं। गंदगी के कारण मच्छर और मक्खियों की संख्या बढ़ रही है। इससे बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। कई जगहों पर पशु और लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से वह इन समस्याओं को झेल रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में गांव के लोग बदहाल हालात में जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।
सोनीपत के खानपुर कलां में गलियों की नालियों की सफाई ना होने से चौक में जमा पानी। 01- फोटो : Samvad