फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण से ग्रामीणों को मिली राहत

Sun, 08 Mar 2026 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव ​स्थित आवास पर विधायक कृष्णा गहलावत का आभार जताने पहुंचे ग्
विज्ञापन
सोनीप। राई हलके के विभिन्न गांवों में सड़कों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य पूरे होने पर भैरा बांकीपुर के सरपंच प्रतिनिधि जयराम शर्मा, खटकड़ के सरपंच योगेश व ग्रामीणों ने विधायक कृष्णा गहलावत आभार जताया।
विज्ञापन

भैरा बांकीपुर-दहिसरा बांध से खटकड़ तक लगभग 30 लाख रुपये से सड़क मरम्मत का कार्य पूरा हुआ। इसके अलावा दहिसरा फिरनी से पल्ला तक करीब 10 लाख रुपये और सेरसा से जाटी कलां तक 10 लाख रुपये की लागत से सड़क को दुरुस्त किया।
सरपंच ने बताया कि लंबे समय से खराब पड़ी इन सड़कों के ठीक होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। इन मार्गों की स्थिति लंबे समय से खराब थी जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। बेहतर सड़क बनने से न केवल आवागमन आसान होता है बल्कि व्यापार, कृषि और शिक्षा से जुड़े कार्यों को भी गति मिलती है।
विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि राई विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें