फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलों में दोबारा एडवांस सिक्योरिटी राशि जोड़कर भेजने पर ग्रामीणों ने जताया रोष

विज्ञापन
बिजली निगम के खिलाफ रोष जताते पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी के साथ ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
बिजली निगम के बिलों में दोबारा एडवांस सिक्योरिटी राशि जोड़कर भेजने का विरोध जारी है। गांव उल्देपुर, सांदल कलां व सांदल खुर्द के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। लोगों का आरोप था कि सरकार की ओर से ज्यादा राशि के बिजली बिल भेजकर उनको परेशान किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को गांव उल्देपुर, सांदल कलां व सांदल खुर्द के ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि पिछली बार भी लोगों ने कई घंटे लाइन में खड़े होकर बिजली के बिल ठीक करवाए थे। उसके बावजूद इस बार भी दोबारा ज्यादा राशि के बिल भेजे जा रहे हैं। पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि ज्यादा राशि के बिजली बिलों को लेकर लघु सचिवालय में उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ग्रामीणों के पास ज्यादा राशि के बिल भेजकर सरकार की ओर से जनता को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली निगम की ओर से ज्यादा राशि के बिल भेजने बंद नहीं किए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें