फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसान नेता अक्षय नरवाल की रिहाई के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म किया

Sat, 23 Mar 2024 01:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। किसान नेता अक्षय नरवाल व उसके साथियों को 21 मार्च को शाम 6 बजे जेल से रिहा किया गया था। शुक्रवार को सैकड़ों किसान अक्षय को जींद के गांव ललित खेड़ा में लेने पहुंचे और उन्होंने अक्षय के स्वागत में ललित खेड़ा से निजामपुर, भावड़, घड़वाल, कोहला, बनवासा, कैहल्पा के बाद कथूरा धरने पर पहुंचे और बाबा माडू नाथ की कुटिया, डेरे व मंदिरों में माथा टेका और उसके बाद धरने पर जीत दर्ज की। चौपाल में किसान नेता अक्षय नरवाल व उसके साथियों का सम्मान समारोह किया गया। किसान नेता अक्षय नरवाल 37 दिन की जेल काटकर बाहर आए और जेल में चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे रहे। समारोह में सुशील नरवाल, संदीप चहल, विकास सिशर, प्रियंका खरकरामजी, अजित, रणबीर नरवाल, रविदत्त उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें