फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विश्व स्वास्थ्य संगठन के दल ने जांची स्वास्थ्य सुविधाएं

Sat, 23 Mar 2024 01:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मरीजों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक दल ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंच कर स्वास्थ्य सुविधाएं जांची।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर व उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने ने जांच दल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। दल का नेतृत्व कर रहे विश्व स्वास्थ्य संगठन मुख्यालय से डॉ. जेरार्ड क्रॉस ने सरकार की ओर से बनाए गए इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफाॅर्म (आईएचआईपी) पोर्टल पर होने वाले कार्यों को जाना। आईएचआईपी पोर्टल पर हर सीएचसी-पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कैंसर सहित 33 बीमारियों के उपचार को आने वाले मरीजों का ब्योरा दर्ज किया गया है। मरीजों को कौन सी बीमारी है और उसका किस सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है। उसका सारा रिकॉर्ड इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉरमेशन प्लेटफॉर्म पोर्टल पर रहेगा। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जिला अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जो लोग इलाज कराने आते हैं, उन्हें क्या-क्या बीमारियां हो रहीं हैं। टीम ने धरातल पर जाकर पोर्टल पर हो रहे कार्यों को देखा और जिला नागरिक अस्पताल, सीएचसी जुआं, सब सेंटर जुआं और पीएचसी मुरथल पर जाकर व्यवस्थाओं की जांच की। टीम ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने पोर्टल पर काम करवाकर देखा। इस पर टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना की। इस दौरान एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के एचओडी डॉ. हिमांशु चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें