गांव निजामपुर खुर्द में गली में भरे पानी के बीच खड़े होकर रोष जताते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Sonipat
गांव निजामपुर खुर्द में पानी की निकासी ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने रविवार को प्रदर्शन कर इस समस्या से निजात दिलवाने की मांग की।
ग्रामीण राजबीर सिंह, नफे सिंह, अजय, रणधीर सिंह, अजय राणा, सतीश, रामो, केला, राजकला, जसवंती, ज्योति, आरती, धनपती, संतरा, संगीता, सरस्वती, बबीता, शीला व बाला ने गलियों में भरे दूषित पानी के बीच खड़े होकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से घरों से निकलने वाला पानी गलियों में भर जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। बच्चों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे गांव में निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखित में शिकायत भेज चुके हैं। सांसद, विधायक व जिला प्रशासनिक अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करा चुके हैं। उनकी समस्या की ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।