सोनीपत में ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सोनीपत के गांव मुरथल में बिजली बिल सामान्य से कई गुणा अधिक आने से नाराज ग्रामीणों ने मुरथल-ताजपुर रोड पर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जो बिल पहले 500 से 700 रुपये तक आता था अब वह दस से 20 गुना तक बढ़कर आया है। जिससे लोगों में रोष है। उनका आरोप है कि बिजली बिल ठीक नहीं हुए तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
गांव मुरथल के ग्रामीणों ने कई गुना तक बिजली बढ़े हुए बिल मिलने के बाद मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे मुरथल-ताजपुर हाईवे पर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोगों को 5 से 20 हजार रुपये तक के बिजली बिल थमा दिए गए। जिस घर में महज ट्यूब व पंखे चलते हैं उनका बिल भी हजारों में आया था। जिससे लोगों में रोष है। बिजली निगम के अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में उनके पास सड़क जाम करने के अलावा कोई रास्ता नहीं हैं। लोगों के जाम लगाने की सूचना के बाद एसडीओ बिजली निगम सुनैना ग्रामीणों के बीच पहुंची हैं। वह लोगों को समझाने का प्रयास कर रही हैं।