फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले में एक अन्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव टांडा में खंभे पर बांधकर युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में राई थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के गांव बकौली निवासी परमजीत है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। गांव टांडा निवासी सतपाल ने 20 अगस्त को बताया था कि झुंडपुर निवासी सिकंदर, उसके पुत्र, सावन व प्रवीन, प्रदीप के अलावा बकौली निवासी परमजीत व एक अन्य आरोपी ने मिलकर उनके बेटे बिट्टू की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी परमजीत को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें