फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली बिल जमा कराने को लेकर ग्रामीण ने कर्मचारियों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव सांदल कलां में बकाया बिजली बिल जमा कराने को लेकर ग्रामीण व बिजली कर्मचारियों में विवाद हो गया। इस दौरान ग्रामीण रिंकू ने बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हुए गाली-गलौज किया। जिसके बाद बिजली कर्मचारी नरेंद्र ने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारी नरेंद्र व महेंद्र गांव सांदल कलां में बिजली बिल जमा कराने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बकाया राशि जमा कराने को लेकर ग्रामीण रिंकू के साथ उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रिंकू ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद बिजली कर्मचारियों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिंकू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें