फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीण की पीटकर हत्या, भाई के घर के बाहर फेंक कर भागे

Tue, 19 Nov 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मुकीनपुर में देर रात ग्रामीण की पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावर ग्रामीण को गाड़ी में डालकर लाए और शव को उनके भाई के घर के बाहर गली में फेंक कर भाग गए। आरोप है कि हमलावरों ने ग्रामीण के भाई को भी धमकी दी है। शादी में गई पत्नी ने वापस लौटकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शव का खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


गांव मुकीनपुर निवासी मुकेश ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह 16 नवंबर को अपने मामा के घर गांव कटवाल में शादी समारोह में गई थीं। 17 नवंबर को उनके पति कप्तान (50) ने कॉल कर बताया था कि गांव के राजू ने उनकी पिटाई की है। राजू के साथ उसका भाई सोनू व उनका एक साथी भी हैं। वह धमकी दे रहे हैं कि तुझे जान से मारेंगे। इसके बाद वह 18 नवंबर को अपने घर पहुंची तो उनके पति का खून से लथपथ शव घर पर पड़ा मिला। उनके शरीर चोट के निशान थे।

जेठ के घर के बाहर फेंक गए शव

मुकेश ने बताया कि उनके जेठ बलबीर ने उन्हें जानकारी दी कि रात करीब साढ़े 11 बजे गांव का सोनू, राजू व एक अन्य कप्तान को घर के बाहर फेंक कर गए हैं। वह सफेद रंग की गाड़ी में आए थे। बलबीर ने बताया कि जाते हुए उन्हें भी मारने की धमकी दी है। वह अंधेरा होने के चलते गाड़ी का नंबर नहीं देख सके। पुलिस ने मामले में तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




रात करीब दो बजे मिली पुलिस को सूचना

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को रात करीब दो बजे गांव मुकीनपुर में ग्रामीण पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए हैं। उसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जहां से शव को खानपुर भिजवा दिया है। अब मंगलवार को खानपुर में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।



बेटा-बेटी के सिर से उठा पिता का साया

मुकेश ने बताया कि उनके पास एक बेटा व एक बेटी है। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। पति की हत्या से बेटा-बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है।



गांव मुकीनपुर में ग्रामीण पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीण की मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर सबूत जुटाए गए। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर मदन सिंह, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें