फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रामीण को गाड़ी में डालकर बुरी तरह पीटा, मौत

Sat, 15 Jul 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव सांदल खुर्द के ग्रामीण का क्रेटा गाड़ी सवार तीन लोगों ने अपहरण का प्रयास किया। हमलावरों ने ग्रामीण की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई। बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अपहरण के प्रयास व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव सांदल खुर्द निवासी शिवा ने थाना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को अपने खेत में ज्वार (पशुचारा) लेने गए थे। वह जब खेत से लौटे तो उनके पिता उदय सिंह गली में मोड़ पर क्रेटा गाड़ी सवार तीन युवकों से बातचीत कर रहे थे। वह उन्हें जानता था। जिसके चलते वह घर चला गया। जब वह घर के पास पहुंचा तो उनके पिता की आवाज सुनाई दी। वह उनका नाम लेकर पुकार रहे थे। जब वह भागकर गाड़ी के पास पहुंचा तो उन्होंने देखा कि तीनों हमलावर उनके पिता की पिटाई रहे थे। वह उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर ले जाना चाहते थे। जिस वह गाड़ी के पास पहुंचा तो उन्होंने उनके पिता को बाहर फेंक दिया और मारने की धमकी देकर भाग गए। उनके से एक व्यक्ति के पास पिस्तौल भी थी। इस दौरान उनके पिता बेहोश हो गए थे। वह ग्रामीणों की मदद से अपने पिता को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पहले पुलिस को ग्रामीण की हृदय घात से मौत की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। इस दौरान मृतक के बेटे ने पिता के अपहरण की कोशिश करने व पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीण के अपहरण की कोशिश व पीटकर हत्या किए जाने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे ने हमलावरों की गाड़ी का नंबर नहीं देखा है। पुलिस टीम हमलावरों का पता लगा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशु राव, थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र, बड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें