सोनीपत के गांव जुआं-1 के ग्रामीणों ने एकमत होकर पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की करीब 500 एकड़ भूमि पर पानी भरा हुआ है। जिस कारण उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। पानी निकासी की मांग को लेकर वे 11 दिनों से लघु सचिवालय में हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने एकमत होकर पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।
गांव जुआं-1 के निवर्तमान सरपंच धर्मबीर ने बताया कि गांव में 14 वार्ड हैं। पंचायत चुनाव को लेकर गांव में सरपंच पद के लिए 4 और पंच पद के लिए 27 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। गांव के 500 एकड़ जमीन में गहराई पानी निकासी की समस्या का समाधान न होने पर सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर पंचायत चुनाव को बहिष्कार किया है। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि सोमवार को सरपंच और पंच पद के सभी 31 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए और एकमत होकर पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया।