गांव का रास्ता रोक कर खड़े युवक
- फोटो : AMAR UJALA
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जहां शहरी क्षेत्र में पुलिस जगह-जगह नाके लगाकर हर आने-जाने वाले से पूछताछ कर रही है। इसी प्रकार अब गांवों में भी युवाओं ने इकता लगाकर गांव में आने वाले व बाहर जाने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं। जिसके चलते शनिवार को गांव जांटी के युवाओं ने इकता लगाकर पहरा देना शुरू कर दिया है।
गांव जांटी के रहने वाले गौतम, मुकेश पंवार, माथूराम, अमन कुमार, आशु गुलिया व मोना गुलिया का कहना है कि उन्होंने गांव को कोरोना वायरस से बचाने के लिए मुख्य मार्ग को बंद किया है। ताकि गांव से कोई भी व्यक्ति बाहर न जा सकें और बाहर का व्यक्ति अंदर न आ सकें। इसके लिए गांव के युवा बारी-बारी से पहरा दे रहे और हर आने-जाने वाले व्यक्ति से पूछताछ करने के बाद ही उसे गांव के अंदर आने दिया जा रहा है। युवाओं की इस पहल को लेकर गांव के बुजुर्गों ने भी उनका सहयोग करने की बात कही है।