कोरोना वायरस से फैली माहमारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन व धारा 144 के उल्लंघन पर 155 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जबकि दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
वहीं 36 वाहनों को सीज किया गया है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि 23 मार्च से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन व धारा 144 के उल्लंघन पर 79 लोगों पर चालान धारा 188 के अंतर्गत किया गया। 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 8 मुकदमे दर्ज किये गये।
इस दौरान 134 वाहनों का चालान कर 61750 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं 36 वाहनों को सीज भी किया गया। लॉकडाउन व धारा 144 का पालन नहीं करने वाले 54 लोगों का चालान 81 पुलिस एक्ट में किया गया। वहीं धारा 151 के अंतर्गत 2 लोगों को पकड़कर कोर्ट में पेश कर मुचलका पाबंद कराया गया।