फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांटी गांव में लगाया इकता, गांव मेंं आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रख रहे युवा

विज्ञापन
गांव का रास्ता रोक कर खड़े युवक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जहां शहरी क्षेत्र में पुलिस जगह-जगह नाके लगाकर हर आने-जाने वाले से पूछताछ कर रही है। इसी प्रकार अब गांवों में भी युवाओं ने इकता लगाकर गांव में आने वाले व बाहर जाने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं। जिसके चलते शनिवार को गांव जांटी के युवाओं ने इकता लगाकर पहरा देना शुरू कर दिया है। गांव जांटी के रहने वाले गौतम, मुकेश पंवार, माथूराम, अमन कुमार, आशु गुलिया व मोना गुलिया का कहना है कि उन्होंने गांव को कोरोना वायरस से बचाने के लिए मुख्य मार्ग को बंद किया है। ताकि गांव से कोई भी व्यक्ति बाहर न जा सकें और बाहर का व्यक्ति अंदर न आ सकें। इसके लिए गांव के युवा बारी-बारी से पहरा दे रहे और हर आने-जाने वाले व्यक्ति से पूछताछ करने के बाद ही उसे गांव के अंदर आने दिया जा रहा है। युवाओं की इस पहल को लेकर गांव के बुजुर्गों ने भी उनका सहयोग करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें