सोनीपत के गांव नूरनखेड़ा में पात्र महिला को गैस सिलिंडर वितरित करते भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा
सोनीपत/गोहाना। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत गांव मछरौला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का वीरवार को गांव नूरन खेड़ा व रिवाड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने स्वागत किया। इस दौरान पात्र महिलाओं को गैस सिलिंडर वितरित किए। विकसित भारत संकल्प यात्रा के गांव रोहणा और खुर्मपुर में पहुंचने पर खरखौदा ब्लॉक समिति के चेयरमैन सितेंद्र दहिया ने स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई।
जिला पार्षद कुशमलता ने कहा कि सरकार ने बेटियों की शिक्षा के लिए हर 20 किलोमीटर पर राजकीय महिला कॉलेज खोले, जिससे बेटियों को अब शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ता। भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता बिजेन्द्र सिंह, अनुप कुण्डू, गोहाना ब्लॉक समिति के चेयरमैन प्रदीप खरब, यात्रा के संयोजक सुधीर मलिक, रीना शर्मा, बीडीपीओ डॉ परमजीत, एसईपीओ यशपाल धनखड़ व अन्य मौजूद रहे।