फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सैंयाखेड़ा में विजिलेंस ने छापा डाला 180 बैग सब्सिडी वाली खाद मिली

Wed, 06 Aug 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37: सोनीपत के गांव सैंयाखेड़ा में विजिलेंस की ओर से छापा डालने के दौरान मौके पर पहुंचे गन्न
विज्ञापन
गन्नौर। गांव सैंयाखेड़ा में किसानों को सब्सिडी पर दी जाने वाली खाद के अवैध भंडारण की सूचना पर विजिलेंस ने मंगलवार को छापा डालकर 180 बैग सब्सिडी वाली खाद बरामद की।
विज्ञापन

निरीक्षक बिजेंद्र, एसआई महाबीर, एएसआई राजेश के अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी राकेश कुमार ने सुरेश की दुकान पर छापा डाला तो वहां से कृभको कंपनी की खाद मिली। पूछताछ में दुकानदार कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश कर सका।
सुरेश ने बताया कि यह खाद कैलाना गांव के नरेंद्र की तरफ से उसकी सहमति से यहां रखवाई गई है क्योंकि नरेंद्र के पास गोदाम नहीं है। टीम ने स्पष्ट किया कि जिस स्थान पर खाद बेचने का लाइसेंस होता है उसके अलावा किसी अन्य स्थान पर स्टाॅक रखना गैरकानूनी है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना गन्नौर पुलिस बरामद हुई खाद को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें