फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनीपत पहुंची राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष, बोलीं-कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त

Tue, 10 Dec 2024 01:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कर्मचारियों की तीन माह के वेतन न मिलने के सवाल पर अंजना पंवार ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय में होने वाली समीक्षा बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने मंगलवार को नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनी। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उपाध्यक्ष ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने कहा कि आयोग का उद्देश्य हर राज्य में जाकर कर्मचारियों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास कैसे करें, इस पर कार्य करना होता है। इसी संदर्भ में वह आज सोनीपत में पहुंची है। प्रधानमंत्री भी इन कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने इसी उद्देश्य के साथ उच्च पद की शुरुआत स्वच्छ भारत मिशन से की। सभी जानते हैं कि सफाई कर्मी के बिना स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य पूरा नहीं होता। कर्मचारी वर्ग जिन छोटी-छोटी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। कोविड जैसी महामारी में जब लोग अपने घरों में थे तो कर्मचारी वर्ग ने घरों से निकलकर स्वच्छता को संभाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की तीन माह के वेतन न मिलने के सवाल पर अंजना पंवार ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय में होने वाली समीक्षा बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी चर्चा की जाएगी। कर्मचारियों को ठेकेदार के बजाय सीधे अधिकारियों के माध्यम से वेतन देने पर चर्चा की जाएगी।  ग्रामीण स्तर पर सफाई कर्मियों की कमी को लेकर भी अधिकारियों से बात की जाएगी। साथ ही कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी बात की जाएगी। उनका प्रधानमंत्री की तरफ से संदेश है कि स्वच्छ भारत मिशन के प्रति अधिकारियों व कर्मचारियों दोनों का सतर्क होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यनीति पर आयोग कुछ नहीं कर सकता। कर्मचारियों के हित के लिए आयोग को लिखकर देना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें