फोटो 09 - सोनीपत के पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान शॉट
सोनीपत। पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर 13 आयु वर्ग के डबल्स वर्ग में विभूति और परी की टीम ने वान्या और वंशिका की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिले से करीब 450 खिलाड़ी प्रतियोगिता में जीत के लिए जोर लगा रहे हैं। 10 जून तक खेली जाने वाली प्रतियोगिता में अंडर- 11, 13, 15, 17, 19 व वेटरंस 30 से 65 आयुवर्ग के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर 15 आयुवर्ग में वंश ने यश को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। अंडर 17 आयुवर्ग में केशव ने तन्मय पालीवाल को हराकर स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग में अंडर 13 आयु वर्ग में विभूति ने करिश्मा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 15 आयु वर्ग में मुस्कान ने हविषा को हराकर प्रथम स्थान जीता है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन सचिव जगबीर सिंह छिक्कारा ने बताया कि 42वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले भर से खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। विजेता वाले खिलाड़ी गुरुग्राम में होने वाली राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।