फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों के बिना धरती पर जीवन संभव नहीं : पंवार

Mon, 10 Jun 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03. सोनीपत में कालूपुर चुंगी के पास पौधा लगाते विधायक सुरेंद्र पंवार, साथ में जनहित अभियान
विज्ञापन
सोनीपत। जनहित अभियान फाउंडेशन की ओर से कालूपुर चुंगी के पास स्थित पौधरोपण अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र पंवार ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि शहर के सभी पार्कों में विकास कार्य कराए जाएं। शहर के पार्कों की सूरत बदल रही है। उन्होंने कहा कि वन ही जीवन है। पेड़ों के बिना धरती पर जीवन संभव नहीं है। बारिश के मौसम में अधिक संख्या में पौधे लगाए। जब तक पौधे पेड़ का रूप न ले तब तक उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी हम सबकी बनती है। रविवार को अभियान के तहत 10 पौधे लगाए गए। इस दौरान मा. दिलबाग सिंह, भलेराम जांगड़ा, कमल हसीजा, पहलवान हवा सिंह आंतिल, पंडित शेरसिंह, मा. पूर्ण सिंह, कर्मबीर हुड्डा, मुकेश मित्तल, राजेश वर्मा, जगबीर मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें