फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विहिप के पदाधिकारियों ने गंगाजल कलश यात्रा का किया स्वागत

Thu, 11 Jul 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। विश्व हिंदू परिषद की ओर से मुरथल जीटी रोड स्थित श्रीराम कृष्ण आश्रम में ब्रजमंडल महाभिषेक यात्रा के चलते हरिद्वार से गंगा जल लाया गया। 22 जुलाई को शिवभक्त मेवात क्षेत्र स्थित नलहड़ महादेव मंदिर, झिरकेश्वर महादेव मंदिर में शोभा यात्रा के साथ जाकर स्वयंभू शिवलिंग पर अर्पित करेंगे। हरिद्वार से लाए गए गंगाजल को श्री राम कृष्ण आश्रम के मंदिर में शास्त्रोक्त विधि से स्थापित किया गया। अब यह गंगाजल जिलेभर के बड़े शिवालयों तक धूमधाम से ले जाया जाएगा। गंगाजल कलश को लेकर बजरंग दल जिला संयोजक महंत विक्रम व जिला सह मंत्री रवि भारतीय हर हर महादेव जयकारों के बीच शोभा यात्रा के साथ पहुंचे। इनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नरेंद्र पाल शर्मा, जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, जिला और प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान विहिप से डॉ. राकेश रोहिल्ला, राजेश सैनी, सुरेंद्र, रविंद्र आंतिल, रोहतास शर्मा, विनोद राठौर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें