फोटो 32: सोनीपत के गन्नौर नपा कार्यालय में बैठक के दौरान उपस्थित नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, सचिव प्
गन्नौर। नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सत्यापन को लेकर पार्षदों की बैठक हुई। नपा सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों का सत्यापन 21 जनवरी से सभी वार्डों में किया जाएगा।
इसके लिए प्रत्येक वार्ड की सूची तैयार कर पार्षदों को सौंप दी गई है। सत्यापन के लिए स्थान भी पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने बताया कि सत्यापन के दौरान संबंधित वार्ड पार्षद, बीएलओ, आशा कार्यकर्ता और नगरपालिका के दो कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने पार्षदों से कहा कि वह सत्यापन कार्य में पूरा सहयोग करें। वृद्धावस्था पेंशन के लिए वोटर कार्ड, आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र अनिवार्य होगी जबकि विधवा पेंशन के लिए पति का मृत्यु प्रमाणपत्र भी जरूरी रहेगा। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए बिजली बिल, रिहायशी प्रमाण पत्र मांगे गए हैं।