फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सघन जांच के बाद ही जाने दिए वाहन, हाईवे पर की नाकाबंदी

Wed, 12 Nov 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 12 : सोनीपत में सुरक्षा को लेकर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली में ब्लास्ट की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मंगलवार को भी जिले में सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। रेलवे स्टेशन के अलावा बस स्टैंड, होटल-ढाबों व पेट्रोल पंपों के आसपास जांच अभियान चलाया गया। नेशनल हाईवे पर भी नाकाबंदी करके वाहनों की सघन जांच की गई। जिले के सभी एसीपी और थाना प्रभारी भ्रमणशील रहे।
मंगलवार को नेशनल हाई पर टोल प्लाजा से पहले कई जगहों पर पुलिस वाहनों को रोककर जांच करती नजर आई। सबसे ज्यादा संवेदनशीलता मिश्रित एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बरती जा रही है। खानाबदोश समुदाय के डेरों पर जाकर भी पुलिस ने जांच की। संदिग्धों से पूछताछ की गई। बस स्टैंड पर पूरे दिन पुलिस एक-एक बस की तलाशी लेती रही। बाहर से आए यात्रियों के बैग की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए इंटर स्टेट बॉर्डर सहित प्रमुख स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि आपकी एक सूचना किसी बड़ी घटना को रोक सकती है। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, होटल, ढाबा, धर्मशाला या गेस्ट हाउस में ठहरा है इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम पर दें।

फोटो : 12 : सोनीपत में सुरक्षा को लेकर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें