फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी बेचने वाला करता था रेकी, 200 रुपये में मजदूर लाकर कराता था चोरी, चार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेरना गांव में लोगों ने चोरी करते हुए चार युवकों को पकड़ लिया। उन युवकों ने जिस तरह का खुलासा किया है, उसको सुनकर हर कोई चौंक गया। एक सब्जी बेचने वाला पहले रेकी करता था और उसके बाद 200-200 रुपये की मजदूरी लेकर यह चोरी करते थे। चोरों ने बहालगढ़ के साथ ही जाखौली, मनौली व नांगल कलां में चोरी की वारदात करने की बात कुबूल की है। उन सभी चोरों को कुंडली पुलिस को सौंप दिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

यमुना किनारे के गांवों में अटेरना, मनौली, जाखौली आदि में पिछले काफी दिनों से ट्यूबवेल पर चोरी की वारदात हो रही थीं। ट्यूबवेल से केबल व स्टार्टर के साथ ही मोटर का सामान चोरी हो रहा था, जिससे लोगों ने नजर रखनी शुरू कर दी और अटेरना गांव में लोगों ने मंगलवार को तब चोरी के चार आरोपियों को पकड़ लिया। जब वे लोगों को देखकर भागने लगे और लोगों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। वह चोर भागते हुए गिर गए और उनको गिरने पर चोट भी लग गई। उनको पकड़कर पूछताछ करने पर चोरों ने अपने नाम सादिक, रिजवान, तन्नू, मन्नू निवासी मुगलपुरा जिला बागपत यूपी बताया। उनमें से सादिक ने बताया कि उनके यहां का एक सब्जी वाला है, जो टेंपू में यहां सब्जी बेचने आता है। वह उनको बताता है कि किस जगह चोरी करनी है और वह उनको 200 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देता है। वह चोरी करके सामान उसको दे देते हैं। उन्होंने बताया वह पिछले कई दिनों से चोरी कर रहे हैं और वह बहालगढ़, जाखौली, मनौली, नांगल कला में चोरी कर चुके हैं। जिसके बाद कुंडली थाना पुलिस को बुलाया गया और उन चारों को उनके हवाले कर दिया गया। पुलिस उनसे अभी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें