फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सांड़ के हमले में सब्जी विक्रेता घायल, पकड़वाने की मांग

Mon, 12 May 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08: सोनीपत के खरखौदा शहर की गलियों में घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। नई सब्जी मंडी में घूम रहे बेसहारा गोवंशों से परेशान सब्जी विक्रेताओं ने विधायक को मांगपत्र सौंपकर उनको पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

नई सब्जी मंडी एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि हाल ही में एक सांड़ ने सब्जी विक्रेता पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि मंडी क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सांड़ की टक्कर से एक सब्जी विक्रेता की जान जा चुकी है।
तीन वर्ष पहले सब्जी विक्रेता आजाद पर सब्जी मंडी में सांड़ ने हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। बेसहारा गोवंश अब तक तीन लोगों की जान लेने के अलावा कई लोगों को घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान संदीप, उपप्रधान जोगिंद्र कुमार, आढ़ती मदन, मामन, संजय रामदिया, राय सिंह व प्रवीन का कहना है कि आए दिन गंभीर मामले सामने आते हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने स्थायी कदम नहीं उठाया है।
मंडी में रोजाना सुबह से बेसहारा गोवंशों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे न केवल सब्जी विक्रेताओं को नुकसान उठाना पड़ता है, बल्कि खरीदार भी डर के चलते मंडी आने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने विधायक से आग्रह किया कि नगर पालिका या प्रशासन की ओर से जल्द ही एक अभियान चलाकर बेसहारा पशुओं को मंडी क्षेत्र से हटाया जाए। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। जिससे मंडी में व्यापार सामान्य रूप से चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें