फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इंटर हाउस डांस स्पर्धा में वरुण सदन बना ओवरऑल चैंपियन

Wed, 19 Nov 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :05: सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में आयोजित इंटर हाउस डांस प्रतियोगि
विज्ञापन
सोनीपत। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई में आयोजित इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता में वरुण सदन ओवरऑल चैंपियन बना। विजेता टीम को हरियाणा खेलकूद विवि के कुलपति अशोक कुमार और खेलकूद स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार धीमन ने बधाई दी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता को तीन वर्ग सोलो शास्त्रीय नृत्य, गर्ल्स ग्रुप हरियाणवी डांस तथा बॉयज ग्रुप देशभक्ति थीम में विभाजित किया गया। प्रत्येक सदन के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और अतिथियों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति अशोक कुमार के साथ प्राचार्य एवं निदेशक प्रमोद कुमार धीमन, अकादमिक को-ऑर्डिनेटर रामधारी शर्मा, प्रधान अध्यापिका निर्मल श्योराण तथा खेल अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम

सोलो क्लासिकल डांस में सूर्य सदन प्रथम, वरुण सदन द्वितीय रहा।

गर्ल्स हरियाणवी ग्रुप डांस में इंद्र सदन प्रथम, वरुण सदन द्वितीय रहा।

बॉयज देशभक्ति ग्रुप डांस में वरुण सदन प्रथम रहा।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल चैंपियन के रूप में वरुण सदन ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विजेताओं को किया पुरस्कृत

कार्यक्रम के समापन पर कुलपति अशोक कुमार और प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार धीमन ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का स्तर बेहद उच्च रहा। प्रदर्शन इतने शानदार थे कि निर्णय करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने से प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलती है।

फोटो :05: सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में आयोजित इंटर हाउस डांस प्रतियोगि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें