फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खंडस्तरीय योगासन भारत चैंपियनशिप में वंशिका और कृष्णा विजेता

Thu, 04 Jun 2026 09:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के हिंदू स्कूल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय योगासन भारत चैंपियनशिप में प्रतिभागी बच्च
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयुष विभाग की ओर से खंडस्तरीय योगासन भारत चैंपियनशिप का आयोजन आयुष विभाग, हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव श्रीभगवान गुप्ता ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार सिंह ने बताया कि 10-14 महिला आयु वर्ग में वंशिका पहले, भूमिका दूसरे व वर्षा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

10-14 पुरुष आयु वर्ग में कृष्णा ने पहला, तनुज ने दूसरा व अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 14-18 महिला आयु वर्ग में युक्ति प्रथम, निधि द्वितीय और गुदिनी तृतीय स्थान पर रही। 14-18 पुरुष आयु वर्ग अभिषेक, नितिन, मांशु क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें