फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 48 देशों के 15.49 सेकेंड में ध्वज पहचान वाणी ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम

Sat, 13 Apr 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
वाणी।
विज्ञापन
सोनीपत। प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती, बस जरूरत है उसे पहचान कर निखारने की। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है सोनीपत सेक्टर-14 की लाडली विलक्षण प्रतिभा की धनी वाणी ने। जिन्होंने मार्च में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर नया कीर्तिमान रचा है। लाडली की उपलब्धी से माता-पिता भी फूले नहीं समा रहे।
विज्ञापन


सेक्टर-14 निवासी सोमपाल ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी वाणी का जन्म 13 अगस्त 2013 को हुआ था। वाणी बचपन से ही तेज बुद्धि की धनी रही है। वह किसी भी चीज को देखकर बेहद जल्दी याद कर लेती है। वह अभी शहर के हिंदू ग्लोबल विद्यापीठ में छठी कक्षा में पढ़ रही है। वाणी ने एशिया महाद्वीप के 48 देशों के राष्ट्रीय ध्वज पहचान कर महज 15.49 सेकेंड में उनके नाम बता इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से 19 मार्च को ऑनलाइन माध्यम से एकल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें वाणी ने प्रतिभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा के दम पर नया रिकॉर्ड कायम किया। बताया जा रहा है कि पहले यह रिकॉर्ड आकसाज ठाकुर के नाम दर्ज था, जिन्होंने यह रिकॉर्ड बनाने में 17 सेकेंड का समय लिया था।

ऑड-ईवन नंबर को सबसे तेज सुनाने का रिकॉर्ड किया नाम
वाणी के पिता सोमपाल ने बताया कि बेटी ने मार्च में ही एक से 100 तक ऑड-ईवन नंबर को याद कर सबसे तेज सुनाने का भी रिकॉर्ड बनाया है। वाणी ने 8 मार्च को आयोजित प्रतियोगिता में 1 से 100 के बीच सभी सम संख्याओं को याद कर महज 17.83 सेकेंड में सबसे तेजी से सुनाने में प्रथम स्थान प्राप्त कर इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें