सोनीपत के एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ओवरऑल विजेता बनी। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियां दोनों ही वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम विजेता रही। लड़को में गोवा की टीम उपविजेता बनी तो महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, लड़कियों में जम्मू कश्मीर की टीम उपविजेता रही। गोवा और राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही हैं। इस दौरान निखिलेश, एसके पांडियन, विशाल सिंह, सीके नायडू, संतोष प्रसाद, वसीम अहमद, मुर्शिद खान, हिमांशु, मनीष सैनी, प्राची, निशा, शिवानी, पिंकी, ऋतुराज व गुरप्रीत मौजूद रहे।