फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क पर रखा सामान तो होगी कार्रवाई

Mon, 21 Oct 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के मिशन चौक पर आयोजित बैठक में उपस्थित जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी, दुकानदार व पुलिस।
विज्ञापन
सोनीपत। त्योहारी सीजन में सड़क पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या पैदा हो रही है। मिशन चौक क्षेत्र में जाम की समस्या दूर करने के लिए अतिक्रमण पर अंकुश लगाया जाएगा। इसको लेकर रविवार देर शाम सिटी थाना प्रभारी व जिला व्यापार मंडल ने व्यापारियों से बैठक की।
विज्ञापन


शहर में अतिक्रमण मुसीबत बन चुका है। अब दुकानदार सड़क के किनारे बनी पीली पट्टी से भी आगे सामान रख रहे हैं। सड़क की पीली पट्टी को पार करते हुए दुकानदार वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे जाम की समस्या बढ़ रही है। निगम अधिकारी भी ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस कार्रवाई करने लगी है। एसीपी सिटी ने कच्चे क्वार्टर बाजार में बैठक की थी। अब सिटी थाना प्रभारी महेश कुमार ने मिशन चौक पर बैठक ली है। पुलिस ने गुड़ मंडी व मिशन चौक क्षेत्र में होने वाले अतिक्रमण से निपटने के लिए फैसला लिया है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला ने व्यापारियों से अतिक्रमण न करने की अपील की है। व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन के सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि दुकान के सामने बने नालों से आगे सामान रखा तो उन पर कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी महेश कुमार ने कहा कि जाम लगने का असर व्यापार पर भी पड़ता है। ऐसे में अपने क्षेत्र में जाम की समस्या न बनने दें। इसके लिए स्वयं आगे आकर पहल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें