फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों के हंगामा करने पर पुलिस की निगरानी में बंटी यूरिया

Wed, 23 Jul 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत की नई अनाज मंडी में यूरिया खाद लेने के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद - फोटो : साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में किसानों के हंगामा करने पर मंगलवार को पुलिस की निगरानी में यूरिया बांटी गई। यूरिया मिलने का पता चलने पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए थे। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) की ओर से सोनीपत व गन्नौर में यूरिया का वितरण किया गया। खाद लेने के लिए महिलाओं को भी लाइन में देखा गया।
विज्ञापन

हैफेड के पास सोमवार को जींद से 2300 बैग यूरिया खाद पहुंची थी। यूरिया लेने वाले किसानों ने आरोप लगाया कि वितरण में संचालक पक्षपात कर रहे हैं। एक किसान को दो बैग यूरिया दे रहे हैं।
सोनीपत अनाज मंडी में सोमवार दोपहर बाद यूरिया पहुंची तो हैफेड की ओर से इसका वितरण शुरू कर दिया गया था। सोमवार को कुछ देर तक यूरिया बांटने के बाद पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण खाद का वितरण रोक दिया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान हैफेड कर्मियों ने 74 किसानों को टोकन देकर वापस भेज दिया था। खाद लेने के लिए मंगलवार सुबह छह बजे किसान मंडी में आने शुरू हो गए थे। 150 से ज्यादा अन्य किसान भी मंडी में पहुंच गए। इस दौरान खाद लेने के लिए किसानों के बीच बहस शुरू हो गई।
हैफेड के कर्मचारियों ने मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। तनातनी की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना से पुलिसकर्मी बुलाए गए। उसके बाद किसानों को लाइन में खड़ा करके पुलिस की निगरानी में यूरिया का वितरण किया गया।
किसानों ने लगाए आरोप
किसानों ने आरोप लगाया कि हैफेड की ओर से मनमानी करते हुए एक दिन पहले एक किसान को पांच-पांच बैग यूरिया खाद का वितरण किया गया था। मंगलवार को किसानों की भीड़ को देखकर प्रति किसान दो-दो बैग ही खाद बांटी जा रही है। किसानों के साथ सरासर अन्याय किया जा रहा है।
खाद विक्रेताओं की कई पीओएस मशीनें खराब
खरीफ सीजन के कृषि विभाग ने 49,000 एमटी यूरिया खाद की डिमांड भेजी थी। इनमें से 47,572 एमटी यूरिया जिले को मिल चुकी है। पीओएस मशीन के अनुसार 6000 एमटी यूरिया दुकानों में पड़ी है। खाद विक्रेताओं के पास कई पीओएस मशीनें खराब पड़ी हैं जिसकी वजह से यूरिया की सही स्थिति का पता नहीं लग पा रहा है। वहीं, खरीफ सीजन में 11 हजार एमटी डीएपी खाद की डिमांड भेजी गई थी जिसमें से 7100 एमटी खाद का वितरण किया जा चुका है। 1800 एमटी खाद बची हुई है।
वर्जन

खाद का वितरण पारदर्शी तरीके से नहीं किया जा रहा है। हैफेड की ओर से पहले किसानों को पांच-पांच बैग खाद बांटी गई। अब खाद कम हुई तो दो-दो बैग दी जा रही है। -बलवान, किसान।

-
निजी खाद विक्रेता किसानों को यूरिया के साथ कीटनाशक लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं। हैफेड किसानों को कम मात्रा में खाद उपलब्ध करा रहा है। इससे उनको काफी परेशानी हो रही है। -जगबीर, किसान।

-
मंडी में रात 11 बजे तक खाद वितरण के इंतजार में बैठा रहा हूं। 10 एकड़ धान की फसल के लिए अब दो बैग यूरिया दी जा रही है। किसानों को सुबह से लाइन में खड़ा कर रखा है। -जापान, किसान।

खाद का वितरण पारदर्शी तरीके से किया जाजाए तो किसानों को मुश्किल का सामना न करना पड़े। अब हैफेड मनमानी तरीके से खाद का वितरण कर रहा है। -सतबीर, किसान।

वर्जन
खाद की कालाबाजारी किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी डीलरों के खाद के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। यदि डीलर किसानों को खाद के साथ कीटनाशक या अन्य कोई उत्पाद देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए हैं। -डॉ. पवन शर्मा, उप कृषि उपनिदेशक।

फोटो 12: सोनीपत की नई अनाज मंडी में यूरिया खाद लेने के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद- फोटो : साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

Next
AU ऐप में पढ़ें