फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहरी ठेका सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल रखी

Tue, 09 Jul 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04. सोनीपत के सेक्टर-15 में ठेकेदार कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सीआईटीयू से संबंधित शहरी ठेका सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल रखी।
विज्ञापन

शहरी ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान अजय कुमार ने कहा कि उनके साथ निगम अधिकारियों और ठेकेदार की ओर से बदले की भावना से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। छुट्टी पर रहने वाले कर्मचारियों के नोटिस निकाले जा रहे हैं। अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। उनका कहना है कि नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा। वर्ष 2019 में नगर निगम की ओर से पीसीसी कंपनी को सफाई के लिए कार्य दिया गया था, 5 साल से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया। ना कर्मचारियों को कोई सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी गई। धरने का संचालन कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने किया। सीटू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि 11 जुलाई को सीटू से जुड़ी तमाम यूनियन भाजपा विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास पर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें