फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वृद्धा का बाला झपटा, युवक की चेन तोड़ी

Tue, 09 Jul 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बेखौफ झपटमार ट्रेन सवार बुजुर्ग महिला का बाला और फल लेने कार से उतरे युवक की सोने की चेन झपट ले गए। पीडि़तों ने मामले की राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) व कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीमें मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


मयूर विहार निवासी सुशीला (60) ने राजकीय रेलवे पुलिस को बताया कि वह रविवार को सवारी गाड़ी में सवार होकर दिल्ली के नरेला से सोनीपत आ रही थी। ट्रेन गांव राठधना रेलवे स्टेशन पर रूक गई। जब ट्रेन चलने लगी तो अचानक एक युवक ट्रेन में सवार हुआ और उनके कान से सोने का बाला झपट लिया। उसके बाद युवक ट्रेन से कूदकर भाग गया। उन्होंने मामले से रेलवे पुलिस को अवगत कराया। राजकीय रेलवे पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

निफ्टम चौक पर फल-सब्जी लेने आया था युवक
कुंडली की हांडा कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह रविवार रात को कार में सवार होकर निफ्टम चौक पर फल-सब्जी लेने आए थे। वह मेडिकल स्टोर के पास फल की रेहड़ी पर केले लेने चले गए। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और उनके गले से सोने की चेन झपट ली। हालांकि चेन से लॉकेट वहीं गिर गया। उसके बाद झपटमार चेन लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें