फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब ठेका बंद करवाने के लिए महिलाओं का हंगामा

Sat, 08 Jul 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :14: गांव पिपली में शराब ठेके पर हंगामा कर रही महिलाओं को समझाते थाना प्रभारी इंस्पेक्टर स
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पिपली के पास स्थित शराब ठेके को बंद कराने के लिए गांव की महिलाएं एकजुट हो गई हैं। शुक्रवार को महिलाएं एकत्रित होकर ठेके पर पहुंचीं और जमकर हंगामा किया। उन्होंने ठेके को बंद कराने के साथ ही ठेका बंद कराने को लेकर हुए विवाद में पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना मिलने के बाद पहुंचे एसीपी जीत बेनीवाल और थाना प्रभारी सुनील कुमार ने महिलाओं को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


पिपली गांव में शराब ठेके को हटवाने को लेकर हुए विवाद में गत सप्ताह गोलियां चल गई थीं। जिसमें गांव के पूर्व सरपंच रामनिवास को गोली लगी थी। वहीं हलालपुर का रहने वाला ठेके का सेल्समैन सुमित भी घायल हो गया था। रामनिवास के भाई ने कॉलेज के पास शराब से ठेके को हटवाने का प्रयास करने की रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया था। दूसरे पक्ष की ओर से रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था। मामले में पुलिस एक आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर चुकी है।
जांच में सामने आया था कि सुमित को उनके पक्ष के ही हमलावरों की गोली लगी थी। मामले को लेकर अब महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को गांव पिपली की महिलाएं एकत्रित होकर ठेके पर पहुंचीं और प्रदर्शन करते हुए शराब ठेके को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने रामनिवास पर हमला करने वालों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। घायल रामनिवास की पत्नी ने अपने पति के लिए सुरक्षा की भी मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें सिर्फ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दे रही है, लेकिन वारदात सप्ताहभर होने के बाद भी सिर्फ एक आरोपी को पकड़ा गया है। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसीपी जीत बेनीवाल व थाना प्रभारी सुनील कुमार ने महिलाओं को शांत किया। एसीपी ने महिलाओं को आश्वासन दिया जल्द ही मामले में सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे। पुलिस के समझाने पर महिलाएं लौट गईं।

फोटो :14: गांव पिपली में शराब ठेके पर हंगामा कर रही महिलाओं को समझाते थाना प्रभारी इंस्पेक्टर स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें