फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पार्षद की टिप्पणी से नपा की बैठक में हंगामा, मारपीट

Tue, 21 Apr 2026 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नगरपालिका में हाउस बैठक के दौरान झगड़ते पार्षद। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। वार्ड आठ के पार्षद कृष्ण ने डिवाइडर उठाने के पक्ष में पार्षदों की हाउस बैठक में अपनी बात कहते हुए जैसे ही तंज कसा कि घर से दुखी पार्षद यहां भें-भें करते हैं। इस पर दूसरे पार्षदों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा कर दिया। पार्षदों के बीच नौबत गाली-गलोज के साथ मारपीट तक आ गई।
विज्ञापन

सोमवार को सड़क से डिवाइडर हटाने को लेकर पार्षदों की हाउस की बैठक बुलाई गई थी। इसमें उपस्थित पार्षदों से नपा अध्यक्ष हीरा लाल ने अपना-अपना पक्ष रखने को कहा। सभी एक-एक कर अपना पक्ष रख रहे थे कि इसी बीच वार्ड आठ के पार्षद कृष्ण ने तंज कसते हुए अपनी बात रख दी।
वहीं नपा उपाध्यक्ष मुकेश ने पार्षद पतियों पर क्लेश करने का आरोप लगाया और अपने साथ कई पार्षदों को लेकर बैठक छोड़ दी। पार्षद सोमवती ने इस दौरान सवाल किया तो पार्षद पति तो अब तक कुछ बोले ही नहीं। जिस पर सचिव मनीष ने कहा कि अब बैठक ही खत्म हो गई तो अन्य पार्षदों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कोरम पूरा है बैठक जारी रखें।
विज्ञापन

इसके बाद दो अन्य पार्षदों ने भी अपना पक्ष रखा लेकिन इसके बाद नपा सचिव उठकर बाहर चले गए। इस पर बैठक का कोरम पूरा होने के बावजूद इसका विवरण प्रस्ताव रजिस्टर में नहीं लिखा जा सका।
नपा अध्यक्ष हीरा लाल ने एक नोटिस सचिव को जारी करते हुए बैठक का प्रस्ताव रजिस्टर में दर्ज करने को लिखा है। वहीं दूसरी तरफ मामले को लेकर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें