फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक की हत्या के बाद हंगामा, घायलों पर हमले का प्रयास

Fri, 22 Sep 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव दातौली में युवक की हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमकर बवाल काटा। परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल में उपचार करा रहे दो युवकों पर हमला करने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस बल ने बीच बचाव कराया। ग्रामीणों का रोष बढ़ता देख चार थानों व गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम को मौके पर बुलाया गया। मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल भिजवाने के साथ ही माहौल को शांत किया।
विज्ञापन

गांव दातौली में वीरवार रात को खेल स्टेडियम के पास साहिल पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। हमले में अजय, यश, वंश को भी चोट आई। जब ग्रामीणों को मामले का पता लगा तो दोनों पक्षों के साथ ही गांव के अन्य ग्रामीण भी भारी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। जहां पर साहिल के परिजनों को उसकी मौत होने की जानकारी मिली। इस पर उसके परिजन भड़क गए। बताया जा रहा है कि उन्हें पता लगा कि दूसरे पक्ष से घायल यश व वंश अस्पताल में हैं तो उन्होंने उन पर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान तक पुलिस बल वहां पहुंच चुका था। पुलिस ने मशक्कत से उन्हें बाहर भेजा। एसीपी गन्नौर गोरखपाल राणा भी मौके पर पहुंच गए। स्थित को देखते हुए उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद पांच थानों की टीम व गन्नौर क्राइम यूनिट मौके पर पहुंची, जिसके बाद माहौल शांत किया गया। मृतक के चचेरे भाई विनीत ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चार थानों की पुलिस बुलाई
अस्पताल में हंगामा होने की सूचना के बाद तुरंत मौके पर गन्नौर पुलिस के साथ ही बड़ी, मुरथल, बहालगढ़ व राई थाना पुलिस टीम बुलाई गई। गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को अस्पताल से बाहर किया। इसके बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच यश व वंश को अस्पताल से ले जाया गया। इसके बाद साहिल के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें