फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी यूपीआई से भुगतान की सुविधा

Sat, 17 Oct 2026 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लगी मरीजों की लाइन। 
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को जल्द ही ओपीडी पर्ची बनवाने, प्रयोगशाला जांच और मेडिकल प्रमाणपत्र सहित विभिन्न सेवाओं के लिए नकदी लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल प्रशासन जल्द ही डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू कर रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित काउंटरों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे जिनके माध्यम से मरीज यूपीआई से शुल्क जमा कर सकेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू किया जाएगा।
जिला नागरिक अस्पताल में डिजिटल भुगतान व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत पर्ची काउंटर, प्रयोगशाला, टीकाकरण केंद्र, आपातकालीन विभाग और अन्य संबंधित काउंटरों पर क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था की जाएगी। मरीज अपने मोबाइल फोन से आसानी से शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को नकदी का इंतजाम करने और खुले पैसे की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। भुगतान प्रक्रिया आसान होने के साथ समय की बचत भी होगी। डिजिटल भुगतान का रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
प्री-रजिस्ट्रेशन काउंटर भी होगा शुरू :
अस्पताल में प्री-रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू करने की भी तैयारी है। इससे मरीजों की पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इससे मरीजों को पर्ची बनवाने और अन्य औपचारिकताओं के लिए कम परेशानी का सामना करना पड़े।
नकद भुगतान की सुविधा रहेगी जारी :
अस्पताल में डिजिटल भुगतान शुरू होने के बाद भी नकद भुगतान का विकल्प उपलब्ध रहेगा। जिन मरीजों के पास यूपीआई या ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं है वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नकद शुल्क जमा कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई व्यवस्था लागू करने के लिए आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करने और मरीजों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

नागरिक अस्पताल में यूपीआई से भुगतान की सुविधा जल्द शुरू होगी। पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने प्री रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू किया जाएगा। - डॉ. अलंकृता गेरा, सिविल सर्जन, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें