फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आधी रात को घर में घुसा अनजान व्यक्ति, महिला के सिर में मारी ईंट

Fri, 30 Jun 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव पबनेरा में घर के अंदर सो रही महिला पर अनजान व्यक्ति ने ईंट से हमला कर दिया। हमलावर आधी रात को छत के रास्ते उनके घर में घुसा और हमला कर भाग गया। महिला ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव पबनेरा की रहने वाली सीना देवी ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह 22 जून की रात को अपने घर के अंदर बच्चों संग सो रही थी। महिला ने बताया कि रात को साढ़े 12 एक व्यक्ति उनके घर में घुस आया। वह छत के रास्ते से उनके घर में घुसा था। व्यक्ति ने घर के अंदर आने के बाद उनके सिर में ईंट से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। अचानक हुए हमले से वह उठकर गेट खोलकर गली में भागी और शोर मचा दिया। जिससे उनका शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए। उनके साथ वह दोबारा घर में आई तो वह व्यक्ति उसे मारने की धमकी देकर छत से होकर भाग गया। उसे रात को तलाश किया गया, लेकिन पता नहीं लग सका। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें